
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी और भाजपा नगर महामंत्री आशीष उर्फ कल्लू बाबा के नेतृत्व में, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) मनीष गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, एवं वृद्धा आश्रम में मरीजों और बुजुर्गों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर राधेश्याम कमलापुरी ने मंत्री मनीष गुप्ता के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे सदैव व्यापारी हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते हैं।
फल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, प्रमुख अधीक्षक डॉ. खालिद रिजवान, ललिता, भाजपा नेता राम कुमार साहू, दीपक गुप्ता, विनोद चौरसिया, ज्ञानू मद्धेशिया, आकाश सोनकर, अशोक गुप्ता, विक्की मोदनवाल, राजन सोनी, शुभम गुप्ता, बहरैची, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।