
•जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा,पुष्प अर्पित कर याद किए गए महापुरुष।
सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी मसूरियादीन पासी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने की।सभा की शुरुआत झंडारोहण और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग को अपनाने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और जय जवान,जय किसान के नारे ने देश को नई ऊर्जा दी थी।
सभा में आशिक हुसैन रिजवी और सुरेशचंद्र मिश्र ने कहा कि गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह,असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन चलाकर स्वतंत्रता संग्राम की नींव को मजबूत किया। शास्त्री जी को बाहर से विनम्र किंतु भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ नेता बताया गया।
नफीस फारूकी व सलाहुद्दीन हाशमी ने कहा कि गांधी और शास्त्री दोनों ही राष्ट्र नायक हैं,जिनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन गांधी-शास्त्री के विचारों को अपनाते हुए सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के निर्माण में योगदान देने के लिए कटिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में शहर प्रवक्ता हामिद राईनी, हाजी फिरोज, कृष्ण कुमार मिश्र, हरीश त्रिपाठी, हौसिला प्रसाद भीम, रामअचल दीक्षित, बलराम त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, जाकिर हसन, राम किशोर, अजय मिश्रा, शीतला प्रसाद शाहू सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।