•agridarshan पोर्टल पर पंजीकृत किसान विकास खण्ड स्तर पर प्राप्त कर सकते हैं लाभ
बस्ती। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने जनपद के प्रिय किसानबन्धुओं से अपील करते हुए कहा है कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘‘भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत मिनी किट वितरण प्रसार कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत चना (16 किग्रा.) एवं मसूर (8 किग्रा.) का बीज मिनी किट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत कृषको को दिया जायेंगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट बीज प्राप्त हो सकेंगा।
चयनित कृषको को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेंगा। इच्छुक किसान निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों पर संचालित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सम्पर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
