
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गौर मडल में भारतीय जनता पार्टी और नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मण्डल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी के नेतृत्व व भाजपा नेता अमरदीप शुक्ला की उपस्थिति में यात्रा ने नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
यात्रा का शुभारंभ गौर ब्लॉक हाल से हुआ, जो मार्गों से गुजरकर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीत, नारे और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
गौर मंडल में यह भव्य तिरंगा यात्रा विकासखंड गौर प्रांगण से चकचई चौराहे तक भव्य ” तिरंगा यात्रा ” निकाली गई जिसमें बभनान सहित समस्त पदाधिकारी एंव देवतुल्य कार्यकर्तागण सम्मानित क्षेत्रवासियों ने अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को ओर सफल बनाया सभी को कोटि कोटि धन्यवाद एंव आभार प्रकट किया।