•पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सपा नेता शिवपाल यादव ने भ्रष्टाचार और शंकराचार्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।
•पूर्व मंत्री स्व. राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव।
बाराबंकी। यूपी में पहले इंजन टकरा रहे थे और अब उसके डिब्बे भिड़ रहे हैं। नमामि गंगे परियोजना में अरबों रुपये का घोटाला हुआ है। इसकी जांच हो और खुलासा होना चाहिए। किसी गांव में पानी नहीं पहुंचा है। यूजीसी पर न्यायालय में मामला होने की बात कहकर टाल दिया।
यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जशवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव ने हड़ाहा में आयोजित पूर्व मंत्री स्व राजीव सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्या अतिथि कही। शनिवार को दरियाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की मौजूदा सियासी स्थिति और सरकारी तंत्र में व्याप्त विसंगतियों पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि यह दोहरे चरित्र के लोग हैं, बताइए शंकराचार्य से सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। शंकराचार्य को नोटिस दे दिया गया। किसानों और जनता से सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। सपा नेता ने कहा कि नमामि गंगे योजन में अरबों का घोटाला है। उनके विधायक ही घेरने लगे है। भ्रष्टाचार की सही जांच होनी चाहिए और खुलासा हो। नमामि योजना में एक विधायक नहीं, कई ने भ्रष्टाचार का मामला उठाया है। इस योजना में घर घर पानी पहुंचने की बात कही, पर किसी गांव में नहीं पहुंचा। अरबों रुपए खर्च हुए हैं। पहले तो इंजन टकरा रहे थे, अब डिब्बे भी भिड़ रहे हैं। अब यह जाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री को श्रंद्धाजलि देते हुए उनका 2023 व 2012 की सरकार में योगदान स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 75 जिलों में विकास होता था, लेकिन भाजपा दस वर्ष में सड़कों में गड्ढे नहीं भर पाई। उन्होंने पूर्व मंत्री स्व बेनी बाबू का नाम लेते हुए कहा कि वह जिस गांव का नाम लिखकर देते थे, वहां की सड़क बन जाती थी।
उन्होंने कहा कि कोरोना में जनता को अच्छा इलाज नहीं मिला। नोटबंदी से जनता परेशान हुई। इससे जनता को फायदा नहीं, भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबों पर बात नहीं होती है, यह सरकार पूंजीपतियों की बात करती हैं। भाजपा समाज को बांट रही है।
एसआईआर पर कहा कि आजादी के बाद जो वोट देते आ रहे हैं, अब सबूत दें। बेईमानों का राज है। थानों, तहसील, सरकारी दफ्तरों में लूट चल रहीं है। धान खरीद केंद्रों पर भ्रष्टाचार है। किसान का धान 1500 में बिक रहा है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार को 2027 में जनता हटाएगी। सपा नेता का सैदखानपुर, अकबरपुर, कोटवाधाम में स्वागत हुआ।
सभा को कार्यक्रम के दौरान शिवपाल यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक गौरव रावत, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, सपा नेता सूरज यादव गामा, वरिष्ठ अधिवक्ता जगत बहादुर सिंह, डॉ विकास यादव, सरताज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद शहेनशाह, डीडीसी चक्खन यादव, प्रीतम वर्मा, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, बिन्नू जायसवाल, अखिलेश वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।
