•स्वयंसेवकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
पवन कुमार रस्तोगी।
प्रयागराज। गुरुवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नागरिक सुरक्षा कार्यालय, कटरा रोड, कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन, सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर सिविल लाइंस से होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन पर समाप्त हुई।
चंद्रशेखर आजाद पार्क में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वीर शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया।
नागरिक सुरक्षा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं और तिरंगा लाइट से प्रतिष्ठानों को सजाएं।
कार्यक्रम में उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार, सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, डिवीजनल वार्डन राजेंद्र तिवारी, महेंद्र सक्सेना, श्री कृष्ण तिवारी, रौनक गुप्ता, पूनम गुप्ता, लला कुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
