
बस्ती। लोक भारती के आह्वान पर जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले भर खण्ड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त ग्राम सभाओं, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में हरिशंकरी वृक्षों का रोपण किया गया जिसमें आम जनमानस के साथ संबंधित अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इसी कड़ी में अभियान की संरक्षिका राजमाता आशिमा सिंह के सानिध्य में कड़र मन्दिर और नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के नेतृत्व में कटेश्वर पार्क परिसर में हरिशंकरी का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नेहा वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर पालिका और जिले के समस्त नगर पंचायतों के समस्त वार्डों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ है।
कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा के पावन पर्व पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक वृक्षों का रोपण कर आम जनता में अत्यन्त प्रसन्नता का माहौल है जो यह संकेत देता है कि वृक्षों का संरक्षण ठीक से होगा। भाजपा के अंकुर वर्मा ने कई वार्डों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संरक्षिका राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि ये देववृक्ष हैं निरन्तर ऑक्सीजन और अपने औषधीय गुणों से इनकी पूजा होती है। अजय कुमार चौधरी जिला संयोजक लोक भारती और आचार्य संतराम प्रमुख सामाजिक सद्भाव संगठन ने बताया कि आगामी दिनों में संस्था द्वारा सामाजिक संगठनों और प्रशासन के साथ हरिशंकरी दर्शन का भी कार्यक्रम बनाया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता कर निर्धारण अधिकारी उदय भान ने इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।
इस अभियान में पतंजलि, आर्य समाज, व्यापार मंडल बस्ती, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा पण्डित केशव मिश्र, योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय, योगाचार्य सन्नो दुबे, संरक्षक आनंदराजपाल, सूर्यकुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता, सतीश सोनकर, धर्मेंद्र पाण्डेय, विजय चौधरी, गर्वित कुमार, विनय चौधरी, बच्चा लाल उर्फ टिड्डू, अश्वनी कुमार सहित सभी सभासदों ने सहभाग किया।
गरुण ध्वज पाण्डेय।