
◆डीआईजी ने फुटहिया चौकी से अयोध्या बार्डर तक कावंड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर लिया जायजा।
बस्ती। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने सोमवार को फुटहिया चौराहे से लेकर अयोध्या बॉर्डर (घघौवा चौकी) तक कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।






डीआईजी संजीव त्यागी ने सबसे पहले फुटहिया चौराहा स्थित कांवरिया महोत्सव पंडाल का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विश्राम स्थल, जलापूर्ति केंद्र, चिकित्सा सहायता बिंदु, सुरक्षा चेक पोस्ट आदि का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उन्हें निरंतर भ्रमणशील रहने, सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीआईजी बस्ती ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वित हों।