
•ब्लड डोनेशन कैंप, स्वस्थ शिविरो पर लाइव प्रसारण और स्वच्छता अभियान का आयोजन।
बस्ती। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बस्ती जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। देशभर की तरह बस्ती में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती तक 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यालय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी समीर सिंह द्वारा जिला अस्पताल में तथा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र द्वारा कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सजीव प्रसारण सुनाया गया। साथ ही सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त पौधरोपण, धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
ब्लड डोनेट करने वाले कार्यकर्ता पल्लव श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, चन्द्र मणि पाण्डेय, रोली सिंह, विश्वास चित्रांश, रवि तिवारी, विनय सिंह भरद्वाज, विवेक श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, अजय पाल, महेन्द्र वर्मा, अमित पाण्डेय, सुमित त्रिपाठी, चंद्रशेखर, सूरज गुप्ता, अंकुर, अविनाश शुक्ल, शशांक शुक्ल, ऋषभ श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया। साथ ही मंडलो में रक्तदान के लिए 152 रजिस्ट्रेशन कर संकल्प दिलाया गया। जिला अस्पताल के मेडिकल आफिसर्स डॉ विजय कुमार वर्मा की टीम द्वारा सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और समाज कल्याण की इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। रक्तदान जैसे कार्यों से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि समाज में जागरूकता का भी प्रसार होता है। सेवा ही सर्वोपरि है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। सेवा पखवाड़ा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मन से शामिल है। जीवन बचाने की इस मुहिम का उद्देश्य यह है कि किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी से पीड़ित न होना पड़े। यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर चंद्रशेखर मुन्ना, प्रत्युष विक्रम सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, राजेश पाल चौधरी, अंकुर वर्मा, विनय यादव, अमित गुप्ता, वीरेन्द्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, दिग्विजय सिंह राना, प्रदीप चौधरी, अभिषेक पाण्डेय, ममता सिंह, गौरव अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अनिल पाण्डेय, राजन कन्नौजिया, ऋषभ गुप्ता, विशाल गुप्ता, आदित्य शर्मा, उत्कर्ष शुक्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।