•कटवा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संतों की गर्जना
•प्रदीप जोशी ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रोड मैप।
सुल्तानपुर। जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलन में सुलतानपुर पहुंचे प्रदीप जोशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगामी पांच प्रमुख कार्यक्रम सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा हिंदू संगठित होगा तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।
भारत हिन्दू राष्ट्र व विश्वगुरु बने ऐसी परिकल्पना संत समाज की है। केंद्र सरकार भी देश को विश्वगुरु व विकसित भारत बनाने के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।
रविवार को दूबेपुर ब्लॉक के कटावा गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में अयोध्या से पधारे राम अवतार दास व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रदीप जोशी का आगमन हुआ।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह ने पहुंचकर सभी का अभिवादन किया।
विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी की मौजूदगी में ग्राम प्रधान रिंकू सिंह व कार्यक्रम संयोजक पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पांडेय ने सभी का स्वागत किया। मंच पर मौजूद राजेंद्र सिंह समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप जोशी ने कहा महिलाओं को सशक्त बनाने व अगड़े- पिछड़े का भेद खत्म करने के लिए पूरे हिन्दू समाज को एक होकर योगदान देना होगा।समाज की समरसता बढ़ानी होगी। जातिवादी राजनीति करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।देश विश्वगुरु बने इसके सबकों मिलकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में शहर विधायक विनोद सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, राजेश पांडेय,अमित सिंह कटावा प्रधान रिंकू सिंह आदि ने भारत माता की आरती उतारी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
