भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जिले में चार दिनों तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।
बस्ती। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जिले में चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें 15 नवंबर दिन शनिवार को सदर ब्लाक रोड सिमरन पैराडाइज में बिरसा मुंडा के योगदान पर गोष्ठी और सायं 5 बजे से अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश के नामचीन कवियों में विकास बौखल, मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल, कृपा संगम, कमलेश धुरंधर, शिवकुमार व्यास, सी।पी भट्ट, डॉ। वी।के वर्मा, विनोद कुमार उपाध्याय, शशांक शुक्ल, दिव्या मिश्रा सरीखे लोग सिरकत करेंगे।
इस मौके पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों के सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महानायकों के जीवन तथा योगदान पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में लोक-गीतों, लोक कलाओं के प्रदर्शन के साथ जनजातीय समुदायों के व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है।
यह जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सचिव संजय कुमार गौतम नें बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 16 नवम्वर को सायं 5 बजे से भगवान विरसा मुंडा के जीवन पर रंगमंच कलाकार बाल मुकुंद आकाश और उनकी टीम द्वारा एकांकी नाटक भी प्रस्तुत किया जायेगा। इसी के साथ कार्यक्रम के तीसरे और चौथे दिन क्विज कम्पटीशन का भी आयोजन होगा। उन्होंने नें अधिक से अधिक लोगो से इन कार्य्रकम में शामिल होने की अपील की है।
