बस्ती। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की बैठक रविवार को डमरूआ स्थित इन्दिरा पब्लिक स्कूल में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में महासंघ के विस्तार, जन सम्पर्क अभियान, गरीब छात्रों की शिक्षा में सहयोग, परस्पर एकता एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि संगठन को मज़बूत करने हेतु विकास खण्ड स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक का संचालन महामंत्री घनश्याम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की जनपदीय बैठक आयोजित कर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा।
बैठक में नगर अध्यक्ष उदय प्रताप पाल, सुनील सिंह, मनोज सिंह, वीर विचित्र सिंह उर्फ संतोष, मिथलेश पाल, राम प्रकाश सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सर्वदमन सिंह, रामशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, रणधीर सिंह, राम कुमार पाल, सुरेश सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
