
•शहर में जाम न लगे मुख्य मार्गों पर होगा रूट डायवर्जन
•सीसी कैमरे की में होंगे पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल
बस्ती। धनतेरस, दीपावली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर अभी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस आकड़ों के मुताबिक इस बार 1353 स्थानों पर मंगलवार धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएंगी। सबसे अधिक 143 प्रतिमाएं सोनहा थानाक्षेत्र और सबसे कम 32 स्थानों पर छावनी थानाक्षेत्र में स्थापित की जाएंगी। पिछले वर्ष लक्ष्मी गणेश पूजा व मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी जिले में कोई विवाद या बवाल नहीं हुआ था। आगे भी स्थिति सामान्य रहे इसको लेकर थानावार ने तैयारी शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही शहर को जोन और सेक्टर में बांटा जा रहा है। शहर में जाम न लगे इसकी भी यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था की जा रही है। कई रूट को तीन दिन के लिए डाइवर्ट भी किया जाना है। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने हैं। पुरानी बस्ती व कोतवाली थानाक्षेत्र को संवेदनशील बताया गया है। क्षेत्राधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही शहर को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।इसके साथ ही धनतेरस से लेकर भैयादूज तक शहर में जाम न लगे इसकी भी यातायात पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है। शहर में तीन स्थानों पर रूट क डाइवर्जन भी लागू किया जाएगा।किया गया है। कुआनो स्थित अमहट घाट पर विसर्जन स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पटाखा वह विस्फोटक पदार्थ की बिक्री निर्धारित स्थल पर हो इस पर पुलिस पालन कराएगी। दीपावली को लेकर पुलिस गश्त आरंभ कर दी गई है।

जानें किस थानाक्षेत्र में कितनी स्थापित होंगी प्रतिमाएं?
कोतवाली क्षेत्र में प्रतिमाओं की संख्या–77
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में प्रतिमाओं की संख्या–125
वाल्टरगंज में प्रतिमाओं की संख्या–130
हर्रैया में प्रतिमाओं की संख्या–34
छावनी में प्रतिमाओं की संख्या–32
परसरामपुर में प्रतिमाओं की संख्या–80
पैकोलिया में प्रतिमाओं की संख्या–33
गौर में प्रतिमाओं की संख्या–68
कलवारी में प्रतिमाओं की संख्या–84
नगर थानाक्षेत्र में प्रतिमाओं की संख्या–107
कप्तानगंज में प्रतिमाओं की संख्या–84
दुबौलिया में प्रतिमाओं की संख्या–57
रुधौली में प्रतिमाओं की संख्या–92
सोनहा में प्रतिमाओं की संख्या–143
मुंडेरवा में प्रतिमाओं की संख्या–102
लालगंज में प्रतिमाओं की संख्या–105

—
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्तर पर सुरक्षा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे व घाट पर नाव की व्यवस्था करने के निर्देश सभी जिले के सभी सीओ व थानेदारों को दिए गए हैं। धनतेरस 29 अक्टूबर से ही सभी पुलिस अधिकारी बाजार में भ्रमणशील रहेंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित स्थान पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिस त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए अभी से सूचना इकाई के संपर्क में रहेगी।
•