
मैनपुरी। मैनपुरी के थाना घिरोर के गोल चक्कर के पास एक युवक को उसके ससुर ने चप्पलों से पीट दिया। युवक अपनी साली को चाट खिलाने के लिए वहां पहुंचा था। मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने बचाव का प्रयास किया। थाना कुरावली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की ससुराल थाना घिरोर क्षेत्र में है। शादी कर 8-10 वर्ष बीतने के बाद भी कोई संतान नही है। सोमवार को वह अपनी ससुराल आया और साली को चाट खिलाने के लिए गोल चक्कर के पास ले गया। इसकी जानकारी ससुर को हो गई। वह भी गोल चक्कर के पास आए और बेटी को चाट खिला रहे दामाद को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया। इस बीच युवक साली को वहीं छोड़कर बाइक लेकर भाग निकला। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।