
•इस घटना में 30-40 अन्य के घायल होने की सूचना है।
Pushpak Express Train Accident News : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन हादसा पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलने पर यात्रियों ने छलांग लगा दी। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस विपरीत दिशा से आ रही थी। लिहाजा पुष्पक एक्सप्रेस के कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
यह घटना आज बुधवार को परांडा स्टेशन पर हुई। पुष्पक ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलकर मुंबई जा रही थी। जलगांव के परांडा स्टेशन के पास यह घटना हो गई। इस हादसे में आठ से 10 लोगों के मरने की खबर भी सामने आ रही है। इस घटना में 30-40 अन्य के घायल होने की सूचना है। ऐसी संभावना है कि यात्रियों की मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इसे घटना से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है
एक एजेंसी के मुताबिक जहां घटना हुई उस जगह पर शार्प टर्न था। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। यही वजह है कि कर्नाटक एक्सप्रेस से इतने यात्री कुचल गए।
लखनऊ रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:- पुष्पक ट्रेन हादसे के बाद लखनऊ DRM ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ट्रेन, हादसे के शिकार लोगों के बारे में 8957409292 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। रोजाना चलती है मुम्बई के लिए ट्रेन, रेस्क्यू टीम भी रवाना होगी।