
बस्ती। जनपद बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटों के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही, लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 152/2025, धारा 137(2), 87, 64(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने अभियुक्त हसमत अली पुत्र अशरफ अली, निवासी ग्राम चिलमा परसन, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती (उम्र 20 वर्ष) को किठुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से आज 03 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2:20 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने आरोपी के पास से अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा अतुल कुमार अंजान, उप निरीक्षक कमल किशोर राय, महिला हेड कांस्टेबल अनुराधा सिंह व कांस्टेबल बृजेश यादव
पुलिस की इस त्वरित व सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़िता की सुरक्षा व सहायता के सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।