
बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सतर्कता व अनुश्रवण समिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। सोमवार को जब विधायक पाकरडाड़ चौराहे पर पहुंचे, तो भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश यादव मिथुन के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
इस अवसर पर विधायक दूधराम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के चौमुखी विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर तक हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान सुदामा यादव, अरविंद गिरी, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमई राम, पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव, फूलचंद, पूर्व प्रधान गिरिजेश, अशोक गिरी, अनुज यादव, फूलचंद श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान दिलीप चौधरी, घनश्याम यादव, सुरेश राजभर, सोनू व अनमोल आदि उपस्थित रहे।