
देहरादून से नितिन सैनी की रिपोर्ट।
देहरादून(उत्तराखंड)। प्रदेश में वृद्धा पेंशन के लिए दफ्तर एवं अन्य लोगों के चक्कर काटने का झंझट जल्द ही खत्म होगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लोगों के बारे में घर-घर जाकर जानकारी जुटा जा रही है। स्वत: उनके खाते में पेंशन आएगी। वहीं अगले महीने नवंबर से 5000 से अधिक नए पत्रों को वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगेगी। समाज कल्याण विभाग ने सभी जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से ऐसे वृद्धजनों के बारे में 15 अक्टूबर तक जानकारी मांगी थी।जो समाज कल्याण विभाग की वृद्धा पेंशन की पात्रता किस श्रेणी में आते हैं। जिसे 59 वर्ष 6 महीने की आयु पूरी कर ली है।
विभाग के निर्देशक प्रकाश चंद्र के मुताबिक सभी वृद्ध जनों को पेंशन के लिए इधर-उधर चक्कर न काटना पड़े इसके लिए विभाग ने सभी जिलों में अभियान चलाया अभियान के तहत घर-घर जाकर इस तरह के लोगों के बारे में जानकारी लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कराई गई। भविष्य में इस तरह के लोगों के 60 साल के होते ही खुद खाते में पेंशन आने लगेगी।