
•सचिवालय से मिलेगी आनलाइन सुविधा सहित सभी सेवाएं
बहादुरपुर। लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर स्थित बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेइली में ग्राम सचिवालय मंगलवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी व विधायक दूधराम ने ग्रामीणो को सौपा। सांसद ने कहा कि ग्राम सचिवालय प्रधान शेर मोहम्मद के दूरदर्शी सोच का परिणाम है। समय के अनुसार हाइटेक सचिवालय ग्रामीणो की जरूरत है। यहां से पंचायत सहायक के माध्यम से ग्रामीणों को आनलाइन सुविधा मिलेगा। सचिव व लेखपाल के यहां बैठने से ब्लाक व तहसील के चक्कर लगाने से ग्रामीणों को मुक्ति मिल जायेगा।





विधायक दूधराम ने कहा कि प्रधान ने मुख्यमंत्री से मिले धन को सही मायने में ग्राम पंचायत के लिए आवश्यक सचिवालय का निर्माण कराकर विकास करने जज्बा दिखाया है। प्रधान शेर मोहम्मद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया में आजमगढ़ में प्रधान द्वारा बनाये गये सचिवालय को देखा था तभी से निर्माण करने के लिए प्रयास रत रहा। इसी बीच ओडीएफ पल्स में अच्छा कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल 2025 को प्रशस्ति पत्र के साथ विकास हेतु तीस लाख रूपये दिया।
उस पैसे का उपयोग करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्रामीणों के साथ संवाद करने के बाद ग्राम सचिवालय व डा0 अम्बेडकर बौद्ध विहार का निर्माण करने पर सहमति बनी। सचिवालय को आधुनिक सुविधाओं से लैश बनाने हेतु सचिव राघवेन्द्र सिंह के साथ उच्चाधिकारियों से चर्चा हुई तो उन्होने सहमति प्रदान कर दिया। पांच माह में सचिवालय व बौद्ध विहार तैयार हो गया।
उदघाटन के अवसर बीडीओ घीसम प्रसाद, जिला पंचायत राजेश पटेल, अनिल भारती, प्रधान संघ अध्यक्ष सचिन दुबे, अनिल चौधरी, विनोद चौधरी, वीरेन्द्र यादव, निसार अहमद, चंदन सिंह, एडीओ समाज कल्याण सुरेन्द्र नाथ चौधरी, पंचायत अवधेश कुमार, सचिव राजेन्द्र प्रसाद, कुमार सत्यम, शिवशंकर चौधरी, ज्ञानेद्र धर द्विवेदी आदि लोग मौजूद है।