बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त को औड़वाघाट पुल के पास से दबोचकर न्यायालय रवाना किया।
थाना सोनहा पर दर्ज मु0अ0सं0 183/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकेश यादव (28 वर्ष) पुत्र गजराज यादव निवासी कुकनगर टोला खुनखुनिया अहिरन डीह थाना खोडारे, जनपद गोण्डा, को पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 07:10 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शशांक कुमार सिंह (चौकी प्रभारी असनहरा), हे0का0 हेमन्त सिंह, हे0का0 अशोक कुमार यादव, हे0का0 दिनेश चन्द यादव तथा का0 शेषनाथ यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय, बस्ती भेज दिया।
