Oplus_16908288
बस्ती। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ, नेता, सात बार के लोकसभा सदस्य पंकज चौधरी से पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द पाल व भाजपा नेता ब्रह्म देव यादव देव ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।
कहा कि पंकज चौधरी जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन सेवा, समर्पण, संगठनात्मक कुशलता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक रहा है। हमें विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
