बस्ती। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री दीपक सोनी का गुरुवार को बभनान सर्राफा मंडी में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत जिलाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दीपक सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज को मिशन 2027 के तहत राजनीतिक भागीदारी दिलाने का संकल्प लिया गया है। समाज की एकजुटता के बल पर मंच उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभाओं में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने मंच के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश सोनी, प्रदीप सोनी, अजय सोनी, राम सोनी, वेद प्रकाश सोनी, अनिल सोनी, कन्हैया लाल सोनी, परशुराम सोनी, अभय सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
