
नजीबाबाद। पंजाब के खिन्नरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह ढल्लेवाल को आज 20 दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हो चुके हैं। उनको समर्थन प्रदान करने के लिए भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत का तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर ,उत्तर प्रदेश में ग्राम सरवनपुर से लेकर तहसील मुख्यालय तक एक सांकेतिक मार्च ट्रैक्टर और गाड़ियों से निकल गया।

जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष चौधरी सुखविंदर सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा, विकास चौधरी, तहसील अध्यक्ष सतपाल शर्मा, ब्लाक सचिव किरतपुर कफील प्रधान, जिला सचिव रवि शर्मा, मिडिया सहयोगी सूरज, सह मीडिया प्रभारी मिथुन भारती, जिला संगठन मंत्री चौधरी जगबीर सिंह, जिला प्रचार मंत्री कपिल चौधरी, साकिब, सुरेंद्र, नगर अध्यक्ष शेर अली, इंतजार आदि लोगों रहे।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन खालसा के जिला अध्यक्ष सोनू आदित्य ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन खालसा के जिला अध्यक्ष सोनू आदित्य का आभार व्यक्त किया।