
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में बस्ती जिले के महसो मंडल के साहूपार ग्राम सभा स्थित सचिवालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री शशि भूषण पांडे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी एवं गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश चौधरी रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर देश को विकास के नए पथ पर अग्रसर किया है।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग में पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सोनी, मंडल महामंत्री प्रमोद गिरी, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, प्रधान प्रतिनिधि नीरज चौधरी, शिव कुमार मिश्रा, शशांक पांडे, कृष्ण बिहारी पांडे, रमेश पांडे, दुर्गेश सिंह, साहब राम गौड़, सर्वेश दुबे, गोपाल गौड़, सुनील मिश्रा, संतोष पांडे, रिंकू सोनकर, इंद्रेश निषाद, शशिधर द्विवेदी, स्कंद शुक्ला, भूपेश शुक्ला, अजय ठाकुर, राजकुमार निषाद, पशुपतिनाथ ओझा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए और आगामी समय में सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।