के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटल जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिला स्तर पर श्रद्धेय अटल जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गई।



पार्टी के जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमति नीतू सिंह व मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने किया।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि अर्पित की। अटल जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमति नीतू सिंह ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन की प्रेरणा हमें हमेशा आगे बढ़ने में सहायता करती है। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नई सोच और दिशा प्रदान की, जो सदैव हमारे मार्गदर्शन का स्रोत रहेगी।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह हमें आज भी प्रेरित करता है। वे एक कुशल वक्ता और महान कवि थे, जिन्होंने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से भावनाओं एवं विचारों को साझा किया। उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया।
मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि वे कहते थे कि, ‘‘सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते‘‘ हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज, उनके सिद्धांतों और कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री विनोद पांडेय विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी,अनिरुद्ध निषाद, गणेश पांडेय, आदित्य यादव, सत्यपाल पाल, अर्जुन चौधरी, मुरलीमनोहर, किरण प्रजापति, ज्ञानेंद्र मिश्र, संयोजक सचिन राय,अरूण सिंह, कपिलदेव, विजयबहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, दुर्गा पाडेय, संतविदर पाल, उषा पांडेय, गौरव धनंजय पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी अतरेश श्रीवास्तव सहित कई पार्टी पदाधिकारी अन्य प्रमुख नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
