
बस्ती। शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मन्जू पाण्डेय ने नगर पंचायत गनेशपुर में महिलाओं से सीधा संवाद बनाया और फल, मिष्ठान, टाफी, बिस्कुट व छात्रों में शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया। कहा कि महिला सुरक्षा सम्मान व स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कांग्रेस नेत्री मंजू पाण्डेय ने महिलाओं से उनकी स्थिति के बारे में चर्चा किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मंजू पाण्डेय ने कहा कि यूपी में गरीब, दलित, अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति दयनीय है और उनके साथ हो रहे गंभीर उत्पीड़न, दुराचार आदि के मामलों में भी उन्हें त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है।
उन्होने महिलाओं का आवाहन किया कि वे कांग्रेस को मजबूती दें जिससे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढे और उन्हें बेहतर वातावरण, रोजगार के अवसर मिल सके।विश्व महिला दिवस पर सम्पर्क के दौरान मंजू पाण्डेय के साथ किशलावती, पूनम, रोशनी, मनीषा, सरोज के साथ ही अनेक महिलायें शामिल रहीं।