
बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव प्रेस क्लब सभागार में चुनाव अधिकारी संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री वागीशदत्त पाण्डेय, जिला संरक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
सर्व सम्मत से ओंकार सिंह अध्यक्ष, विनोद कुमार मिश्र, मनोज कुमार यादव, सुमन त्रिपाठी, वंदना यादव उपाध्यक्ष, गोपीनाथ मिश्र महामंत्री, सत्यकाम, अभिनव सिंह संगठन मंत्री, धर्मराज चौधरी कोषाध्यक्ष, विजय कुमार सिंह लेखा परीक्षक घोषित किये गये।
इसके साथ ही मधुर कुमार शुक्ल, राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव, विजय कुमार, डा. राजेन्द्र सिंह, चन्द्रमणि त्रिपाठी और देवेन्द्र शुक्ल कार्यकारिणी में शामिल किये गये हैं।चुनाव से पूर्व शिक्षक समस्याओं पर चर्चा के साथ ही अधिकारों के लिये रचनात्मक संघर्ष पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह, उदयभान सिंह, भानु प्रताप शुक्ल, मान सिंह, विनय पाल, कृष्ण कुमार द्विवेदी, शैलेन्द्र कुमार, राम मूर्ति यादव, राम नरेश, राजेन्द्र प्रसाद दूबे, सिकन्दर लाल, राजेन्द्र यादव, अमरजीत सिंह, सुनीता सिंह, सूर्य प्रकाश, लखपत सिंह, चिन्ता मणि, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, कृष्ण बहादुर, शरद चन्द्र पाण्डेय, राम नरायन आर्य, सीतराम, राकेश मणि त्रिपाठी, सुरेश, विजय बहादुर सिंह, हरिओम, वीपत, परशुराम, राजेन्द्र प्रसाद दूबे, शिव पल्टन, इन्द्रभान सिंह, पूर्णिमा शुक्ला के साथ ही अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।