
•मेंहदावल बाईपास पर विधायक अंकुर राज तिवारी, चेयरमैन जगत जायसवाल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। खलीलाबाद विधानसभा के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के नेतृत्व में मेहंदावल बाईपास खलीलाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में आम नागरिकों ने बाबा साहब की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आयोजित कार्यक्रमों,जुलूसों में प्रतिभाग किया तथा उनके विचार, जीवन दर्शन एवं संविधान निर्माता के रूप में बाबा साहब के त्याग एवं देश में समानता, समरस्ता एवं सभी के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आदि से सम्बंधित उनके कार्यो को याद किया।
बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने मेंहदावल बाईपास पर स्थापित बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। विधायक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान की रचना कर इस देश के नौजवानों सहित सभी नागरिकों को उनके उज्जवल भविष्य एवं उन्नति के लिए समानता का अधिकार दिलाया।
उन्होंने भारत के संविधान की रचना में बाबा साहब की भूमिका एवं समर्पण की याद दिलाते हुए कहा कि हम सभी को संविधान का सम्मान एवं उसमें निहित कानूनों का पालन करना चाहिए, आज का दिन देश के लिए बाबा साहब के त्याग को याद करने का दिन है।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर खलीलाबाद विधानसभा के एक चौराहे को संविधान चौराहा के नाम से बनाने की घोषणा की जिस पर सभी पदाधिकारी सदस्यों को आम जनमानस में खुशी जाहिर की। तिवारी ने यशस्वी प्रधानमंत्री एवं यशस्वी मुख्यमंत्री को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,व मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहब के कार्यों, व्यक्तित्व एवं आदर्शो को विश्व पटल पर लाने का जो एतिहासिक कार्य किया वह सराहनीय एवं अद्वितीय है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। भारतीय संविधान में भारत के नागरिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश के संविधान में लिया गया। इसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, संप्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह,बनर्जी लाल अग्रहरि, सुधांशु सिंह,धर्मेंद्र चौरसिया, राजेश वर्मा,सभासद बैजनाथ चौरसिया, मुन्ना पांडे,दिलीप निराला, अरविंद कनौजिया, ऋषि यादव सभासद, सहित सभी सभासद मुरलीधर जायसवाल,कन्हैया वर्मा, विष्णु मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, सर्वजीत पासवान, जितेंद्र गुप्ता,बलराम गुप्ता, इंद्रजीत शर्मा, मनोज सोनी, श्याम नारायण तिवारी, सौरभ जयसवाल, सोहनलाल जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, नितिन सिंह, राजाराम, श्यामाग्रहरी,, रुद्रनाथ मिश्रा, विनोद अग्रहरि, अब्दुल्ला खान, अंकुर तिवारी, पंकज कुमार, गोरख यादव, उमेश कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे,