•कड़ाके की ठंड, सुबह घना कोहरा, वाहनों की थमी रफ्तार।
प्रयागराज। प्रयागराज में आज शुक्रवार को घना कोहरा है। सर्द हवाओं और गलन से जनजीवन प्रभावित हो गया। गुरुवार को दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली लेकिन भीषण ठंड के आगे वह भी बेअसर रही। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलिए।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह की स्थिति यह रही है कि नजदीक ही कुछ नहीं दिख रहा।
प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस इलाके में कोहरा इतना ज्यादा रहा है कि पास में ही लोगों को कुछ नहीं दिखाई दे रहा। यही कारण है कि कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार 40 से 50 पर आ गई है।
