नई दिल्ली। यूपी के बागपत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक अश्लील वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवती के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो में लड़ती बार बार कह रही है कि मामी आ जाएंगी। उसके बाद भी जिला अध्यक्ष उसे बार बार बुला रहे हैं।
यह मामला बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र का है। वीडियो में कांग्रेस नेता और एक युवती के बीच अश्लील बातचीत होती भी दिख रही है। जैसे ही यह वीडियो सार्वजनिक हुआ, नेता ने तुरंत इसका खंडन करते हुए कहा कि उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में उनके कई राजनीतिक विरोधी हैं जो उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। नेता ने इसे साजिश बताते हुए एडिट करके वायरल करने की बात कही है। वहीं महिला का आरोप है की
जिला अध्यक्ष युनुस चौधरी ने उसे आर्थिक मदद करने के लिए लिए बड़ौत बुलाया था, जहां पीडि़ता के मामा का घर भी है। पीडि़ता ने बताया की उसकी मां का देहांत हो गया है और उसके पिता बहुत बीमार रहते हैं। उसकी एक छोटी बहन और छोटा भाई है। जिनकी देखभाल के लिए उसे नौकरी की जरूरत थी। जिसके लिए पीडि़ता ने जिला अध्यक्ष से मदद मांगी थी।
इसके बाद जिला अध्यक्ष ने पीडि़ता को बड़ौत बुलाया। पीडि़ता अपने मामा-मामी के घर बड़ौत चली गई। इसके बाद जिला अध्यक्ष उसके मामा के घर पहुंच गए, जो कि आबादी से थोड़ी दूर है। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने युवती की मदद करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में पीडि़ता बार बार कह रही है- उसकी मामी आ जाएंगी… छोड़ दीजिए.. रहने दीजिए। वहीं कांग्रेस नेता ने कहा- यह वीडियो मेरा नहीं है। यह पूरी तरह से एक साजिश है। मैंने पुलिस से इस मामले में जांच कराने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक मैंने लिखित शिकायत नहीं की है।
लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले बागपत जिलाध्यक्ष डॉ. युनुस चौधरी पर पार्टी बड़ा ऐक्शन लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश हाईकमान ने कार्रवाई करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. युनुस चौधरी को पद से हटा दिया है।
