
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, मध्य जोन, थाना हुसैनगंज की पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो चोरी किए गए ऑटो वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 5 अक्टूबर 2025 को की गई।
थाना हुसैनगंज पर दिनांक 05.10.2025 को वादी श्री सुधीर पुत्र सोने लाल गौतम, निवासी डी/119, जानकीपुरम गार्डन, थाना गुडम्बा, लखनऊ की शिकायत पर मुकदमा मु0अ0सं0 136/2025 धारा 303 (2) बीएनएस0 के तहत अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसके ऑटो वाहन संख्या UP32 PN 9153 की चोरी के संबंध में पंजीकृत किया गया था।
मुकदमे की छानबीन और क्षेत्रीय निगरानी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एपीसेन इण्टर कालेज के पास वाहन UP32 PN 9153 को बरामद किया। इसी के साथ, अभियुक्त गोलू रावत पुत्र अयोध्या प्रसाद उर्फ जोधे, निवासी ग्राम बहोरिकपुर, थाना हरदी, जिला बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने लगभग दो माह पहले लालबाग से एक अन्य ऑटो वाहन भी चोरी किया था। पुलिस ने उसे हनुमान मंदिर, उदयगंज से बरामद कर लिया। बरामद ऑटो का नंबर UP33 CT 9448 है। दोनों वाहनों को सुरक्षित कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गोलू रावत के आपराधिक इतिहास की जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 136/2025 धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस0 थाना हुसैनगंज, लखनऊ और मु0अ0सं0 373/2023 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना हरदी, जिला बहराइच शामिल हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार पाठक, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्या और कांस्टेबल सरोज कुमार तथा कुशल तोमर शामिल रहे।पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।