
बस्ती। जिले की थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा सोमवार को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से पूर्वी क्रॉसिंग की तरफ हनुमान मंदिर के पास रात्रि करीब साढ़े आठ बजे अभियुक्त मोहम्मद इसराइल पुत्र स्व0 मोहम्मद राशिद निवासी राजा मैदान थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी उम्र लगभग 43 वर्ष बतायी गई। जिसके संबंध में पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 238/24 में धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्र चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा, हेड कांस्टेबल राम सुधारे, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव थाना पुरानी बस्ती शामिल रहे।