बस्ती। थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2024 धारा 376(2)(N)/504/ 506 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त शाह मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद साकिन ठकुरापार थाना लालगंज जपनद बस्ती उम्र 23 वर्ष को आज शुक्रवार समय करीब 10.40 बजे महादेवा से लालगंज जाने वाले मार्ग पर ग्राम सोहिला के पास से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लालगंज उ0नि0 सुनील कुमार गौड़, प्रभारी चौकी महादेवा उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह, हे0का0 अशोक कुमार, का0 आकाशदीप शामिल रहे।
