•अयोध्या फोरलेन पर यातायात पुलिस ने चलाया अभियान।
•नशे की हालत में गाड़ी चलाते मिले सात लोगों का चालान।
बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर जनपद में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बड़ेवन हाइवे व अयोध्या फोरलेन पर शुक्रवार शाम को छोटे-बड़े चार पहिया और दो पहिया वाहन समेत 150 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में सात वाहन चालक नशे की हालत में ड्राइविंग करते पकड़े गए।
इस मौके पर उनका चालान कर दिया गया। ब्रेथ एनलाइजर से वाहन चालकों की जांच करते हुए यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने वाहन चालकों से कहा कि शराब पीकर गाड़ी मत चलाए। नशे की हालत में मिलने पर यातायात नियमों के तहत उनका नियमानुसार चालान किया जा रहा।
कहा कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान एसपी के निर्देश पर होली तक लगातार चलता रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही है। अल्कोहल टेस्टिंग का यह छोटा-सा डिवाइस सांस से ही बता देता है कि चालक ने शराब पी है या नहीं।
इस अभियान में उपनिरीक्षक यातायात रामकरन यादव, सुरेश राजभर, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव, आरक्षी चन्द्रजीत यादव आदि यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
