
बस्ती। जिले की नगर पुलिस ने दो दिन पहले देर रात हुई फायरिंग के मामले में पिपरौला गांव के दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। इस संबंध में कैथवलिया लाला निवासी पंकज यादव ने तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया कि पिपरौला निवासी संजय दुबे, अंशु दुबे उर्फ अनुराग आदि पर 2022 में केस दर्ज है, जिसमें वह लोग मनमाफिक गवाही दिलाना चाहते हैं। पंकज यादव का आरोप है कि उसी के लिए दो अन्य लोगों के साथ इन दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर किया था। गोली उसके कंधे के बगल से निकल गई थी। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है।
बता दें कि मंगलवार को रात करीब साढ़े नौ बजे नगर थानाक्षेत्र के कैथवलिया लाला गांव के बाहर फायरिंग की आवाज से दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, मगर उस समय पता नहीं चल पाया था कि किसने किसके ऊपर फायर किया।