गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12003/12004 लखनऊ जं.-नई दिल्ली-लखनऊ जं. स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव उत्तर रेलवे के उन्नाव स्टेशन पर निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
फलस्वरूप लखनऊ जं. से 20 जुलाई, 2025 से प्रस्थान करने वाली 12003 लखनऊ जं.-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पर 16.19 बजे बजे पहुंचकर 16.21 बजे छूटेगी तथा नई दिल्ली से 20 जुलाई, 2025 से प्रस्थान करने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पर 11.54 बजे बजे पहुंचकर 11.56 बजे छूटेगी।
