
बस्ती। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना कलवारी क्षेत्र की है। 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपित 22 वर्षीय युवक, जिसका नाम विकास चौधरी पुत्र जय प्रकाश चौधरी निवासी बेनीपुर कलवारी है, उसे पिछले कुछ महीनों से जानता था। उसने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे उसने शादी का वादा कर पीड़िता को बहकाना शुरू कर दिया। बीते कुछ माह पहले आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया और शादी के वादे को लेकर सवाल किया, तो पीड़िता को उसने धमकाया। घटना के बाद पीड़िता ने सारी बात अपने स्वजन को बताई। इसके बाद पीड़िता के स्वजन मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए आरोपित विकास, उसके पिता जयप्रकाश व मां के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।