बस्ती। जनपद में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी प्रेस नोट के अनुसार, उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी का थानाध्यक्ष वाल्टरगंज से थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें पुलिस लाइन बस्ती में स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक जयवर्धन सिंह, जो अब तक प्रभारी चुनाव सेल बस्ती के रूप में कार्यरत थे, को प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक महेश सिंह का थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती से थानाध्यक्ष वाल्टरगंज हेतु किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है और उन्हें सोशल मीडिया सेल, बस्ती में भेजा गया है।
वहीं निरीक्षक जयदीप कुमार दुबे, जो अब तक अपराध शाखा में तैनात थे, को प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती के रूप में नियुक्त किया गया है।
इन तबादलों को जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
