
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा 05579/05580 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी के फेरे बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी 05577/05578 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष गाड़ी के मार्ग, ठहराव एवं समय पर चलाई जायेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 05577/05578 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
05579 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब 21 से 30 जुलाई, 2025 तक सप्ताह में पाँच दिन (बृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर) चलाई जायेगी। 05580 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब 23 जुलाई से 01 अगस्त, 2025 तक सप्ताह में पाँच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) चलाई जायेगी।
इस गाड़ी में जेनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।