
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 127 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की बड़ी संख्या शामिल है, जो विभिन्न जिलों में नई तैनाती पाए हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी के पद से हटाकर उप जिलाधिकारी के रूप में फील्ड में भेजा गया है, जबकि कुछ को प्रशिक्षण संस्थानों या प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रशासनिक कदम राज्य में सुशासन, जवाबदेही और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
देखें जिलेवार पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची:-










इस व्यापक तबादले से राज्य भर के जिलों में उप जिलाधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासनिक मशीनरी में नई ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल शासन के सुचारु संचालन और जनहित में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने के लिए किया गया है।