
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रविवार को पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस बदलाव में सहारनपुर के एसएसपी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
- सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय से स्थानांतरित कर लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
- एस.बी. सिरडकर, जो अब तक लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक थे, को पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
- आर.के. स्वर्णकार को एपीटीसी सीतापुर से स्थानांतरित कर पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
- आशीष तिवारी, जो अब तक सीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे, को सहारनपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है।
- वहीं, रोहित सिंह राजयान, जो सहारनपुर में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजा गया है।
देखें ट्रांसफर लिस्ट:-

