बस्ती। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया नेे बस्ती प्रवास के दौरान संगठन द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया जी ने कहा कि हिन्दू समाज की मजबूती समरसता, आपसी सम्मान और सामाजिक संतुलन से संभव है। उन्होंने समृद्ध, सम्मानित और सशक्त हिन्दू समाज के निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कानून ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे समाज में जातिगत वैमनस्य या असमानता को बढ़ावा मिले। सरकार और शंकराचार्य से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों ही अपने-अपने दायित्वों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को समझते हैं और संवाद के माध्यम से समाधान निकालेंगे।
कार्यक्रम को ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रजनी ठुकराल जी, संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद जी, प्रांत उपाध्यक्ष राणाजी, प्रांत महामंत्री चन्देश्वर , बस्ती विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी ,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बस्ती के अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय जी तथा राष्ट्रीय बजरंग दल बस्ती के अध्यक्ष मनमोहन तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक मोहन सिंह , मनमोहन त्रिपाठी , जिला महामंत्री रवीन्द्र कश्यप, अनिल प्रजापति, जिला मंत्री सतेन्द्र मिश्रा, वशिष्ठ मुनि दुबे ज नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता , विनोद निषाद, धर्मेंद्र चौहान, ,सोनू पाठक, हिदेश पाण्डेय, राजू चौहान, लल्लू शुक्ल,अजय मिश्रा,राजन गुप्ता मयक,मोहन चौधरी,ताडकेश प्रजापति , सोमनाथ मौर्य, राजमणि चौधरी, कृष्ण अवतार चौधरी, दुर्गा प्रसाद, पवन तिवारी,प्रमोद गुप्ता , हरेन्द सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
