oppo_2
बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की शारदीय नवरात्र 22 सितम्बर 2025 दिन सोमवार से प्रारंभ होकर 01 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को नवमी में हवन होगा। 02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ पारण (सामूहिक सहभोज) 12 बजे दिन में गायत्री शक्तिपीठ पर सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया की 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार सायंकाल 06 बजे नवरात्रि का सामूहिक संकल्प शक्तिपीठ के मन्दिर परिसर में सम्पन होगा।
उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि सामूहिक संकल्प नवरात्रि के पूर्व संध्या में सपरिवार सम्मिलित होने की कृपा करें।
उन्होंने बताया की नवरात्रि के नौ दिनों में नित्य जप, हवन एवं सायंकाल 6 से 8 बजे तक सत्संग ( प्रजा पुराण) के कार्यक्रम तथा 2 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को पूर्णाहुति एवं सामूहिक सहभोज (भंडारा) में अवश्य पधारें।
