बस्ती। जनपद बस्ती में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने 18 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। नई तैनातियों का विवरण इस प्रकार है:
चौकी प्रभारियों व उप निरीक्षकों का तबादला विवरण
- उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर – थाना पुरानी बस्ती से चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा
- उप निरीक्षक सचिंद्र – चौकी प्रभारी पुटहिया से चौकी प्रभारी गणेशपुर
- उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह – गणेशपुर से चौकी प्रभारी पुटहिया
- उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी – चौकी रोडवेज से चौकी प्रभारी दुबौला
- उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा – दुबौला से चौकी प्रभारी गायघाट
- उप निरीक्षक रामकुमार पटेल – थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी रोडवेज
- महिला उप निरीक्षक अनुपम त्यागी – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रौता
- उप निरीक्षक अनिल त्रिपाठी – थाना कप्तानगंज से चौकी प्रभारी महाराजगंज
- उप निरीक्षक राकेश त्रिपाठी – थाना पुरानी बस्ती से चौकी प्रभारी खजौला
- उप निरीक्षक अजय कुमार पांडेय – खजौला से चौकी प्रभारी जमदाशाही
- उप निरीक्षक सैयद वसी हैदर – चौकी बहादुरपुर से चौकी प्रभारी मुशहा
- उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह – थाना वाल्टरगंज से चौकी प्रभारी बहादुरपुर
- उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार – थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी असनहरा
- उप निरीक्षक जयप्रकाश मिश्रा – थाना नगर से चौकी प्रभारी अमहट
- उप निरीक्षक राजमणि उपाध्याय – चौकी गायघाट से थाना वाल्टरगंज
- उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार – चौकी महाराजगंज से थाना नगर
- उप निरीक्षक रमाकांत सरोज – चौकी जमदाशाही से थाना कोतवाली
- उप निरीक्षक अवधराज प्रसाद – चौकी मुसहा से थाना गौर
तबादलों का उद्देश्य:
पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।


