
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु देवरिया सदर-नूनखार खंड के डाउन लाइन तथा देवरिया सदर-बैतालपुर के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को पुनर्निर्धारित, नियंत्रित एवं मार्ग परिवर्तन कर निम्नवत चलाया जाएगा।
पुनर्निर्धारण –
- गोरखपुर छावनी से 18 अगस्त, 2025 को चलने वाली 55042 गोरखपुर छावनी-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर छावनी से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
नियंत्रण – - अयोध्या धाम से 18 अगस्त, 2025 को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम-भटनी सवारी गाड़ी मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- बरौनी से 18 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन- - दरभंगा से 18 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।