
•1739वीं आल इंडिया रैंक लाकर आदित्य चौधरी ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग बस्ती के छात्रों ने नीट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिजनों और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र आदित्य चौधरी, पुत्र श्री अवधेश चौधरी ने 595 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1739वीं रैंक अर्जित की और विद्यालय को गौरव प्रदान किया।

ज्ञात हो कि आदित्य चौधरी विद्या मन्दिर रामबाग में कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण किये और 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। आगे चलकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।
इसी क्रम में अन्य छात्रों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। जिनमें रौनक पाण्डेय पुत्र श्री संजय कुमार पाण्डेय ने 592 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1991वीं रैंक हासिल किया। आलोकित श्रीवास्तव ने 589 अंक, सोम मिश्रा 560 अंक, राहुल यादव 557 अंक, नवीन 539 अंक, हर्ष पांडेय 538 अंक, अभिषेक पांडेय 528 अंक, अमर सिंह 517 अंक, रमित पाण्डेय 515 अंक, आनंद त्रिपाठी 510, आशुतोष चौरसिया 501 अंक, सुमित श्रीवास्तव 497 अंक, आयुष शुक्ल ने 492 अंक अर्जित किए।
इन सभी मेधावी छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह द्वारा वंदना सभागार में पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रों को मिठाई खिलाई गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के आचार्यों को दिया, जिनकी सतत प्रेरणा, मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हुई।
छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी एवं प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह सहित समस्त आचार्य बंधुओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।