
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
किरतपुर। अग्रवाल महिला सभा एवं अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला किरतपुर में तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया।

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर की महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल व अग्रवाल महिला सभा अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया यह पर्व माँ पार्वती व भोलेनाथ जी के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शिखा रस्तोगी रही तीज क्वीन।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता मेघा गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में पंचतुअलिटी, गेम्स, डांस, शिव विवाह ,कथक नृत्य ,नृत्य ग्रुप आयोजित किये गए। मीडिया प्रभारी, बबिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेणुका गोयल, जिला मंत्री कृति अग्रवाल, नीति, अनु, शिल्पी, गीता, रूम, शिखा आदि सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया। कार्यक्रम में शॉपिंग स्टाल्स भी लगाए गए जो आकर्षक का केंद्र रहे। सभी महिलाओं व बच्चों ने मेले का भी जमकर आनंद लिया। झूला झूलते हुए महिलाओं ने सावन के गीत गाए। रितु अग्रवाल व समस्त टीम ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।