बस्ती। जनपद संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के कोल्हूगाड़ा गांव निवासी अंश गौड़ उम्र लगभग 12 वर्ष कि बुधवार को सुबह लगभग 8.30 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड बजार में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट मे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
संतकबीर नगर जनपद के कोल्हूगाड़ा गांव निवासी रोहित गौंड का इकलौता पुत्र अंश गौंड उम्र लगभग 12 वर्ष बुधवार को सुबह अपने घर से साइकिल से बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड बाजार में चना, जलेबी लेने गया था। और वह उसे लेकर ज्यो ही घर जाने के लिए बस्ती महुली रोड पर अपनी साइकिल को चढ़ाया की पूरब से पश्चिम जा रहे धान कूटने वाली मशीन लगे टैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह साइकिल लेकर सड़क पर गिर गया और उसके सर से काफी खून निकलने लगा। मौके पर पहुंचे लोगो के अनुसार उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने ट्रैक्टर और धान कुट्टी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया और दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल किशोर को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवा दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने बताया की ट्रैक्टर और मशीन कब्जे में ले लिया गया है और उसका चालक मौके से फरार है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
—————-
