
•सर्वे भवन्तु सुखिनः ,सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित दुःख भाग्वभवेत्।।
मुरादाबाद। योग समिति एवं उ.प्र.योगासन एण्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के देवकी नन्दन शर्मा इण्टर काॅलेज बहेड़ी ब्रह्मनान के प्रांगण में प्रातःकाल 5 बजे से योगासन भारत से संबद्ध उ.प्र. योगासन एण्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोच योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।



क्षेत्रीय संयोजक भाजपा पश्चिमी उ.प्र. स्वास्थ्यता अभियान नवीन चौधरी एवं भाजपा नेता सहकारी समिति अध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। योगा का प्रारम्भ ऊँ के उच्चारण एवं गायत्री मंत्र से किया गया ।
पतंजलि योग समिति के ठाकुरद्वारा प्रभारी योग प्रशिक्षक कुलदीप ने विभिन्न आसन एवं प्राणायाम यथा कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, सेतुबंध, सर्वांगासन, मत्स्यासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, भुजंगासन एवं शवासन आदि का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अगवानपुर के अध्यक्ष संजय विश्नोई, उपाध्यक्ष भूदेव चौधरी, महामंत्री विशाल शर्मा, टेकचन्द कश्यप, मंत्री रवि कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जीवन सिंह पाल, सभासद सूरज सिंह, भाजपा नेता भूदेव चौधरी, ग्राम प्रधान अल्पना पंकज भारद्वाज, प्रधानाचार्य दाऊद अली, सौम्या रुहेला,मृगांक रुहेला, यश रुहेला, दक्ष भारद्वाज, सार्थक भारद्वाज ,आराध्या शर्मा, रिया पाल,जिया पाल, अंतरिक्ष शर्मा ,अनिल कुमार सैनी, अभिषेक कुमार पाल, अंश रुहेला,वंश रुहेला, श्याम कुमार कश्यप ,राधिका, कुंज रुहेला ,वंशिका, अर्पित रुहेला, मनीष कुमार पाल, सार्थक पाल एवं वेदप्रकाश सिंह पत्रकार बन्धु आदि मौजूद रहे।