
सुल्तानपुर। डॉ संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत 5 दिसम्बर को राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विकसित भारत -2047 एक स्वप्न या वास्तविकता विषय पर विपक्ष की भूमिका में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पर चयनित श्री विश्व नाथ इंटर कॉलेज कलान की छात्रा सुंदरी तिवारी को आज कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान सुलतानपुर में आयोजित एक समारोह में जनपद की सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह ने सम्मानित किया।
सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह ने सुंदरी तिवारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया एवं भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने उद्बोधन में कहा कि सुंदरी तिवारी ने प्रदेश स्तर पर जनपद का मान बढ़ाया है। इसके लिए वह बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम में कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान सुलतानपुर के निदेशक प्रो राजीव कुमार उपाध्याय, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो सुधीर अग्रवाल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह, जिला विज्ञान क्लब सुलतानपुर के समन्वयक शैलेन्द्र चतुर्वेदी उपस्थित रहे।